{"_id":"5a4699f54f1c1bfc0f8b69c0","slug":"61514576373-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन की खुदाई होने से सड़क धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन की खुदाई होने से सड़क धंसी
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीवर लाइन की खुदाई से सड़क धंसी, तीन मकानों में दरार
आदर्श नगर मोहल्ले में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान पानी भरने से सड़क धंस गई। इससे तीन मकानों में दरार आ गई। इससे भड़के लोगों ने जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
तहसील मुख्यालय से सटे मोहल्ला आदर्श नगर में इन दिनों सीवर लाइन बिछाने का काम हो रहा है, लेकिन लाइन बिछाने के बाद भी कई सप्ताह तक टूटी सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है। इसके चलते आबादी का गंदा पानी भरने से करीब बीस मीटर सड़क धंस गई। इससे पास में बने संतोष, सरोज और मनोज के मकानों में दरार आ गई है। मकान में दरार आने से एक ओर परिवार के लोगों में खौफ है तो दूसरी ओर गुस्सा है। भड़के लोगों ने शुक्रवार को पूर्व पालिका सदस्य संजय डिश के नेतृत्व में विरोध में प्रदर्शन कर जल निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहल्ला निवासी माया, रजनी, बिजेंद्र, रोहित, रामवती, सुबोध, राजेंद्र चौहान, त्रिलोक शर्मा, राहुल, मोंटी, सरोज, सौरभ, राहुल आदि ने जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष सोना सिंह का कहना है कि जल निगम अफसरों से बातचीत कर सीवर लाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़क की तत्काल मरम्मत करवाई जाएगी और पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद भी दिलाने की कोशिश की जाएगी। वहीं जल निगम के जेई शिवकुमार ने शनिवार को मौके पर जाकर टूटी सड़क की मरम्मत करवाने की बात कही है।
विज्ञापन