फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ढाना मोड़ पर शराब ठेका खुलने से गुस्साईं महिलाओं ने विरोध में प्रदर्शन किया

ढाना मोड़ पर शराब ठेका खुलने से गुस्साईं महिलाओं ने विरोध में प्रदर्शन किया

Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
ढाना मोड़ पर शराब ठेका खुलने से गुस्साईं महिलाओं ने विरोध में प्रदर्शन किया
शराब ठेका खुलने के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर की महिलाओं ने गांव के ढाना मोड़ पर शराब ठेका खुलने के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर ठेके को अविलंब बंद न कराए जाने पर भाकियू के नेतृत्व में बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी।

गांव बक्सर के ढाना मोड़ पर करीब डेढ़ माह पहले खोले गए अंग्रेजी और देसी शराब समेत बियर के ठेके पर रविवार को दर्जनों महिला पहुंच गईं।

यहां उन्होंने भाकियू के राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया। सुमन, राधा, पिंकी, रामा, सोहनवीरी, जयपाली का आरोप है कि शराब ठेके खुलने से युवा पीढ़ी में तेजी के साथ नशे की लत पनप रही है।
विज्ञापन


इससे कई परिवारों में आए दिन झगड़े फसाद होते रहते हैं। महिलाओं का कहना है कि आसानी से शराब मुहैया होने से उनके परिवारों का अमनचैन गायब हो गया है। इसलिए ठेकों को गांव से हटवाकर किसी दूसरे स्थान पर खुलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुुंचे तहसीलदार सुभाष सिंह को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं ने ठेकों में तालाबंदी कर परिजनों के साथ भाकियू के नेतृत्व में बेमियादी धरने पर बैठकर आंदोलन करने की चेतावनी दी।


आबकारी निरीक्षक सीमा कुमारी का कहना है कि इस संबंध में आबकारी स्तर से कोई भी कार्रवाई किया जाना मुमकिन नहीं है। क्योंकि ठेके हटवाने की कार्रवाई प्रशासन ही कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed