{"_id":"57efd5214f1c1bb61b573c3d","slug":"56-inch-chest-stick-things-on-social-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर छायी 56 इंच के सीने की बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट पर छायी 56 इंच के सीने की बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 01 Oct 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से टीवी व अखबार पढ़कर पाकिस्तान की हरकत पर अपनी आस्तीन चढ़ा रहे भारतीयों को खुश होने का मौका मिला है। भारतीय सेना के एलओसी पार कर पाकिस्तान के सात आतंकी कैंप को सर्जिकल स्ट्राइक से नष्ट करने पर सभी का सीना 56 इंच का हो गया है।
विज्ञापन
दिन भर व्हाट्सएप, फेसबुक, टिवटर पर इसकी चर्चा रही। लोगों ने एक दूसरे को ऐसी बधाई दी, जैसे व्यक्तिगत प्रशंसा की जा रही हो। ज्यादातर पोस्ट्स पर किसी न किसी रूप में 56 इंच का जिक्र किया जाता रहा।
विज्ञापन
कुछ इस तरह चलते रहे कमेंटस, भारत कब पैदा हुआ किसी को मालूम नहीं, लेकिन पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 को पैदा हुआ, गीता के अनुसार जो पैदा हुआ है उसकी मौत भी निश्चित है।
विज्ञापन
अगर युद्ध हुआ तो चीन पाकिस्तान का साथ देगा। डरने का नहीं भैय्या चीन के 90 फीसदी बम फुस्स निकलते है।, भारत में श्राद्ध खत्म पाकिस्तान में शुरू।, सुन पाकिस्तान हम युद्ध से नहीं डरते, टेंशन इस बात की है कि बच्चों को इतिहास में एक पाठ अतिरिक्त पढ़ना पड़ेगा, एक था पाकिस्तान।
56 इंच का सीना, सिर उठाकर जीना। पाकिस्तान में आवासीय प्लाटों की बुकिंग शुरू, कब्जा युद्ध जीतने के बाद दिया जायेगा। मुफ्त डाटा नहीं चाहिए, सिर्फ पाकिस्तान में सन्नाटा चाहिए।