फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   558 cases settled in Lok Adalat.

लोक अदालत में 558 मामलों का निस्तारण

Sat, 10 Sep 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 10 Sep 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
558 cases settled in Lok Adalat.
court - फोटो : demo pic

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम पाठक व सचिव, प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन गुलाम मुस्तफा की देखरेख में अदालत का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


इसमें 558 मामलों का निस्तारण कर 79,220 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। लोक अदालत में अपर जिला जज अमरजीत त्रिपाठी द्वारा 72 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय कमलेश दुबे द्वारा 29 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद रफी द्वारा 127 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया। प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन गुलाम मुस्तफा द्वारा 11 वादों का निस्तारण किया गया। द्वितीय सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि यादव द्वारा पांच वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुणेंद्र प्रकाश द्वारा 37, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम साक्षी गर्ग द्वारा 27, प्रथम सिविल जज जूनियर डिवीजन कमलकांत गुप्ता द्वारा 04, सिविल जज जूनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक आकांक्षा गर्ग द्वारा 52, सिविल जज जूनियर डिवीजन,


न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़ अमर प्रताप चौधरी द्वारा 28, अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन, न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़ बलराम पवार द्वारा 166 वादों का निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed