{"_id":"5cbe11a6bdec2214154ec430","slug":"51555960230-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सिर्फ 27 अस्पतालों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सिर्फ 27 अस्पतालों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सिर्फ 27 अस्पतालों ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
हापुड़। प्रदेश सरकार की वेबसाइट पर अभी तक जिले के सिर्फ 27 चिकित्सकों ने क्लीनिक का ऑनलाइन आवेदन कराया है, जबकि जिले में 380 अस्पताल, क्लीनिक संचालित हैं। सीएमओ ने रिमाइंडर भेजकर जल्द पंजीकरण न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
चिकित्सा सुविधाओं की पारदर्शिता और अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा कसने के लिए बीते दिनों शासन ने आदेश जारी कर, एक वेबसाइट लांच की थी। इस वेबसाइट पर तमाम अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन कराने के भी निर्देश दिए थे। इसी क्रम में स्वास्थ्य अफसरों ने निजी अस्पतालों को नोटिस भेजकर मामले से अवगत कराया था, लेकिन 27 चिकित्सकों ने ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। इस उदासीनता पर अधिकारियों ने अस्पतालों को रिमाइंडर भेजकर, जल्द ऑनलाइन आवेदन न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सीएमओ डा. राजवीर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। इस संबंध में अस्पतालों को अवगत भी करा दिया है।