फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बैंकों की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित

बैंकों की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित
बैंकों की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन


हापुड़। यूपी बैंक एंपलाइज यूनियन के आह्वान पर बैंकर्स ने बुधवार को विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में कोठीगेट स्थित सिंडीकेट बैंक के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल से करीब 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। ग्राहकों को भी कैश किल्लत से परेशान होना पड़ा।
यूपी बैंक एंपलाइज यूनियन के जिला मंत्री एलआर गुप्ता ने बताया कि सरकार विजया बैंक, देना बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय कर रही है। जिसका हम लोग विरोध कर रहे हैं। विलय से कर्मचारियों की छंटनी होगी, शाखाएं बंद होगी व दूसरे बैंक में साथियों के साथ सौतेला व्यवहार होगा। जैसे पिछले विलय हुए बैंक साथियों के साथ हो रहा है। साथ ही हमारा वेतन समझौता नवंबर 2017 से लंबित है।
विज्ञापन

बैंकों में कर्मचारी व अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति नहीं हो रही है। इससे बोर्ड में हमारी बातें नहीं रखी जा रही हैं व बैंक मनमानी निर्णय लेकर कर्मियों पर थोप रहे हैं। पेंशन का अपग्रेडेशन लंबे समय से नहीं हो रहा है। एनपीए दिन प्रतिदिन सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ता जा रहा है व बैंक घाटे में जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं के विरोध में बुधवार को बैंकर्स ने हड़ताल रखी। उन्होंने कोठीगेट स्थित सिंडीकेट बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल से बैंकों में करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं, ग्राहकों को भी खासी परेशानी हुई। प्रदर्शन करने वालों में पीके गर्ग, एसएस खन्ना, मनोज भारद्वाज, एलआर कंसल, विकास ठाकुर, आरएस गुप्ता, सतीश, अनिल धवन, मिनटी, मोहम्मद खालिद, दिनेश, रमन शर्मा, समीर खान, सुशील शर्मा, सुनील कुमार, शीशपाल, मनोहरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed