{"_id":"5a15d1484f1c1b87698bd2f3","slug":"51511379272-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात तक मतपेटियां जमा कराने में जुटे रहे मतदानकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात तक मतपेटियां जमा कराने में जुटे रहे मतदानकर्मी
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
49 अध्यक्ष और 586 सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में हुई बंद
- रात तक मतपेटियां जमा कराने में जुटे रहे मतदानकर्मी
-हापुड़, पिलखुवा व बाबूगढ़ की मतपेटियां नई मंडी, जबकि गढ़मुक्तेश्वर की मतपेटियां महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में हुई जमा
हापुड़। जिले के 49 अध्यक्ष पद व 586 सदस्य पद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बुधवार शाम मतपेटियों में बंद हो गया। चुनाव संपन्न होने के बाद मतदान कर्मियों ने मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया। हापुड़, पिलखुवा व बाबूगढ़ की मतपेटियां नई मंडी, जबकि गढ़मुक्तेश्वर की मतपेटियां गढ़ स्थित महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में जमा कराई गई।
शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सील करने के बाद मतदान कर्मियों ने इन्हें स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया। इस दौरान रात तक मतदान कर्मी मतपेटियां जमा कराने में जुटे रहे। हापुड़, पिलखुवा और बाबूगढ़ की मतपेटियों को नई मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया। जबकि गढ़मुक्तेश्वर की मतपेटियों को गढ़ में ही महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कराया गया है। एक दिसंबर को मतगणना भी इन दोनों केंद्रों पर ही होगी। तब तक स्ट्रांग रूम की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निगरानी की जाएगी।