फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   77.27 करोड़ से पीडब्लूडी करेगी जिले का कायाकल्प

77.27 करोड़ से पीडब्लूडी करेगी जिले का कायाकल्प

Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
77.27 करोड़ से पीडब्लूडी करेगी जिले का कायाकल्प
77.27 करोड़ से बनेंगी दो सड़कें, चार पुल
विज्ञापन

हापुड़। जिले की बदहाल सड़कों से निजात दिलाने को पीडब्ल्यूडी ने कमर कस ली है। इसके लिए पीडब्लूडी ने 77.27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा है। इनमें 70 करोड़ की लागत से किठौर रोड सहित दो अन्य सड़कों का कायाकल्प होगा। जबकि बाकी से जिले में चार महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लोगों को जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
जिले में सड़कों का हाल बेहाल है। इनमें सबसे अधिक हालत खस्ता हाल किठौर मार्ग की है। इस रोड़ पर एक एक-एक फीट के गड्ढे बन गए हैं, जिसके कारण आए दिन इन मार्गों पर हादसे हो रहे हैं। अब केंद्रीय मार्ग निधि से पीडब्ल्यूडी 77.27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के तहत हापुड़ से किठौर रोड का निर्माण 38 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। जबकि ब्रजघाट से पलवाड़ा सालापुर सड़क का निर्माण 32 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। किठौर हापुड़ रोड का प्रस्ताव मेरठ हापुड़ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने जबकि ब्रजघाट पलवाड़ा सालापुर सड़क के निर्माण का प्रस्ताव अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर ने पीडब्ल्यूडी को भेजा था। इस प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लगने की औपचारिकता के बाद जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। किठौर रोड पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना जाना होता है और इससे दर्जनों गांव प्रभावित होते हैं। रूट डायवर्ट होने के बाद यह मार्ग मुख्य भूमिका निभाता है। इसके अलावा दूसरे निर्माण कार्यों से भी बड़ी संख्या में लोग लाभांवित होंगे।
विज्ञापन


जिले में होगा चार पुलों का निर्माण
पीडब्ल्यूडी जिले में 7.35 करोड़ की लागत से चार महत्वपूर्ण पुलों का निर्माण भी कराएगी। इनमें दिल्ली रोड पर एचपीडीए के सामने पुल का निर्माण किया जाएगा। यह पुल केवल एक साइड से दो लेन चालू है और एक साइड बंद होने से हादसों का डर बना रहता है। अब इसकी बाकी बची दो लेन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल लागत
- दिल्ली रोड एचपीडीए के सामने चार करोड़
- काठीखेड़ा मध्यगंग नहर पुल 2.42 करोड़
- धौलाना 55 लाख
- गढ़ में झड़ीना रोड पर 38 लाख

गड्ढा मुक्त अभियान टू की भी तैयारियां शुरू -
गड्ढा मुक्त अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी ने 468 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया था, जिसमेें करीब 4.27 करोड़ की धनराशि खर्च की गई थी। लेकिन बरसात के बाद इन सड़कों पर एक बार पहले से भी अधिक गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिनके लिए पीडब्लूडी फिर इन गड्ढों का भरने के लिए अभियान छेडे़गी। इसके लिए अभी तक 60 किलोमीटर सड़कें चयनित की गई है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जोत सिंह ने बताया कि दो महत्वपूर्ण सड़कों व चार पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। सरकार से बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed