{"_id":"59c00b344f1c1b32688b541d","slug":"51505758004-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंबर आफ कामर्स के लिए 26 उम्मीदवारों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंबर आफ कामर्स के लिए 26 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंबर ऑफ कामर्स के लिए 26 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा
-29 सितंबर को होगा चुनाव, प्रचार में जुटे उम्मीदवार
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हापुड़ कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड (चैंबर ऑफ कामर्स) के वर्ष 2017-18 के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई। बोर्ड ऑफ डायरेक्टरी एवं चैंबर ट्रेड गारंटी फंड कमेटी के लिए शहर के नामी व्यापारियों ने नामांकन किए। सोमवार को दोगों गुटों की ओर से 26 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
हापुड़ कमोडिटी एक्सचेंज लिमिटेड (चैम्बर ऑफ कामर्स) का चुनाव शहर के मुख्य चुनावों में शुमार है। इसके लिए सोमवार को नामांकन के साथ चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गयी। सुबह को चैंबर ऑफ कामर्स में व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया। इस बार चुनाव में दो गुट आमने सामने हैं। जिनमें रोहित ग्रुप और छावनी ग्रुप में कांटे की टक्कर है। चुनाव अधिकारी एमपी सिंह के अनुसार रोहित ग्रुप की ओर से 12 उम्मीदवारों रोहित गर्ग, संजय कुमार गुप्ता, मनीष गर्ग, प्रशांत मित्तल, संजीव कुमार गर्ग, लोकेश कुमार अग्रवाल, सुरेश चंद सम्पादक, अमित जैन, विनित कुमार गर्ग, अखिल कुमार अग्रवाल, अभिषेक जैन व नवनीत अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। जबकि छावनी वालों के ग्रुप की ओर से दिनेश कुमार सिंहल, कपिल सिंहल, ललित कुमार अग्रवाल, अमित गोयल, सुभाषचंद सिंहल, पुनीत कुमार गोयल, मनीष कुमार अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्त, गोविंद अग्रवाल, सचिन अग्रवाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इसके अलावा चैंबर ट्रेड गारंटी फंड कमेटी के लिए रोहित ग्रुप से अमित प्रकाश अग्रवाल, अंशुल कंसल व छावनी वालों ग्रुप की ओर से मोहित कुमार गोयल, संदीप गोयल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। चुनाव 29 सितंबर होना है। जिसके लिए नामांकन करने वाले उम्मीदवारों ने प्रसार शुरू कर दिया है।