फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   454 crore will be from the sewer problem.

454 करोड़ से दूर होगी सीवर समस्या

Tue, 03 May 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 03 May 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन
454 crore will be from the sewer problem.
सीवर - फोटो : amar ujala

सीवर की समस्या से जूझ रहे यहां के बाशिंदों के लिए राहत भरी खबर। ‘अमृत योजना’ के तहत शहर में नई सीवर लाइन बिछाने व एसटीपी प्लांट लगाने के लिए नगर पालिका ने तकरीबन 454 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है।

विज्ञापन


अभी तक 22 किमी क्षेत्र में ही सीवर लाइन पड़ी है। योजना के तहत चार सौ किमी क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाई जानी है। प्रोजेक्ट रिपोर्ट को 6 मई को लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय कमेटी के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा और लोगों को सीवर समस्या से निजात मिलेगी। शहर में 15 अगस्त वर्ष 1972 में सीवर लाइन चालू हुई थी। इधर तीन वर्ष से शहर के लोग सीवर जाम की समस्या झेल रहे हैं। हाल यह है कि सीवर का गंदा सड़कों पर बह रहा है। कुछ इलाकों में तो घरों में गंदा पानी घुसने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या दिन-ब-दिन गहराने से आए दिन हो-हल्ला मचता रहता है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अफसरों ने ‘अमृत योजना’ के तहत शहर में नई सीवर लाइन डलवाने और एसटीपी प्लांट लगाने के लिए करीब 454 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है।

इसके लिए शासन से हरी झंडी भी मिल चुकी हैं। एसटीपी प्लांट लगाने के लिए रामपुर रोड पर भूमि चिंह्ति की गई है। उस भूमि पर बाउंड्रीवाल बनाने के लिए 178 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई है।

जानकारी मिली है कि लखनऊ में 6 मई को प्रदेश स्तरीय कमेटी बैठक में पालिका के जलकल विभाग के अफसर 178 लाख की डीपीआर प्रस्तुत करेंगे। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद बाउड्री वाले कराने के बाद शहर में सीवर लाइन डालने और एसटीपी प्लांट लगाने का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।


शहर में दर्जनों ऐसी कालोनी है जहां अब तक सीवर लाइन नहीं डली है। सीवर लाइन डलने से मोहल्ला अली नगर, करीमपुरा, मजीदपुरा, राजीव विहार बाहरी क्षेत्र, चमरी, चैनापुरी, आदर्श नगर कालोनी, पंचवटी कालोनी, सर्वोदय कालोनी, शास्त्री नगर, भीम नगर, शिवनगर, देवीपुरा आदि मोहल्ले के लोगों को राहत मिलेगी।

शहर में 454 करोड़ की लागत से शहर में नई सीवर लाइन, एसटीपी प्लांट का कार्य कराया जाएगा। प्रयास है कि जल्द कार्य शुरू हो जाए।
अनवर ख्वाजा, जलकल अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed