फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बारिश से मौसम सुहावना हुआ, गर्मी से राहत मिली

बारिश से मौसम सुहावना हुआ, गर्मी से राहत मिली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
बारिश से मौसम सुहावना हुआ, गर्मी से राहत मिली
बारिश से मौसम सुहावना हुआ, गर्मी से राहत मिली
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर।बारिश होने से मौसम सुहावना होने पर गर्मी से राहत मिली, लेकिन ओलावृष्टि होने से फसलों में बर्बादी होने के साथ ही फिलहाल गेहूं की कटाई और निकासी का काम पूरी तरह थम गया है।
अप्रैल के चौथे सप्ताह में भी तापमान में अप डाउन होने से मौसम का मिजाज स्थिर होने की बजाए लगातार करवट बदलता जा रहा है, जिसके चलते बृहस्पतिवार की दोपहर में करीब तीन बजे तेज हवा चलने के साथ ही आकाश में घने बादल घिर आए। शाम करीब पांच से लेकर साढ़े पांच बजे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में तेजी के साथ गिरावट होने से मौसम सुहावना होने पर तपिश भरी गर्मी से काफी राहत हुई है। लेकिन सिंभावली समेत क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई, जिससे गेहूं की तैयार खड़ी फसल समेत आम के बागों में भी काफी नुकसान होने से किसानों को खूब चपत लगी है। वहीं बारिश होने से गेहूं की कटाई और निकासी का काम भी फिलहाल ठप हो गया है, जबकि तेज हवा चलने से खेतों में पड़ा सैकड़ों कुंतल भूसा उड़कर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ.नफीस चौधरी का कहना है कि तापमान बढने पर दबाव घटने से हवा ऊपर उठ रही थी, जिसकी भरपाई के लिए पश्चिम से आई ठंडी हवा का गरम हवा से टकराव होने पर पश्चिमी यूपी समेत एनसीआर में विक्षोभ बनने पर मौसम का मिजाज बिगड़ा है। उन्होंने बताया कि तापमान में अप डाउन का सिलसिला चलने से अगले तीन चार दिन के भीतर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed