{"_id":"5c364192bdec2256e821f617","slug":"41547059602-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी
विज्ञापन
बैंकों के निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी
हापुड़। बैंकों के निजीकरण के विरोध में बुधवार को बैंकर्स ने दूसरे दिन भी हड़ताल कर सड़कों पर जुलूस निकाला। इस दौरान नारेबाजी कर सरकार की नीतियों का जोरदार विरोध किया। हड़ताल के कारण बैंकों में करोड़ों का कारोबार प्रभावित रहा, वहीं कई एटीएम भी कैशलेस होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के मंत्री एलआर गुप्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण एनपीए दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। बैंक घाटे में जा रहे हैं, स्टॉफ पर्याप्त न होने के कारण बैंक कर्मियों पर अनावश्यक दबाव पड़ रहा है। सरकार इन समस्याओं पर ध्यान न देकर बैंकों के विलय करने के प्रयास में है। सरकार की इस मंशा से बैंक कर्मचारियों का उत्पीड़न होगा, साथ ही ग्राहकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इसके विरोध में बुधवार को बैंकर्स ने कोठीगेट स्थित सिंडीकेट बैंक के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। उसके बाद रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड, तहसील चौपला पर बैंकर्स ने जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में पीके गर्ग, मनोज भारद्वाज, आरएस गुप्ता, राजवीर, सतीश, अनिल, धवन, गंगाशरण, बसीरउद्दीन, नीटू, सुरजीत सिंह, जयपाल सिंह, विनोद कुमार, अतहर, नंदा वल्लभ आदि मौजूद रहे।
फोटो संख्या---03
बीएसएनएल कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
हापुड़। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बीएसएनएल के कर्मचारियों ने मेरठ रोड स्थित एक्सचेंज परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। सरकार की नीतियों पर आक्रोश जता हड़ताल रखी। इस कारण ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बीएसएनएलईयू के शाखा अध्यक्ष छब्बीर सिंह व भजन लाल ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग मूल्य वृद्धि पर रोक, रोजगार की उपलब्धता, श्रम कानूनों का पालन व हनन करने पर बड़ी सजा का प्रावधान, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये, सेंट्रल व स्टेट में विनिवेश और रणनीतिक विक्रय पर रोक।
इस मौके पर तेजवीर सिंह, सुखवीर सिंह, महेश चंद, देवेंद्र कुमार, नेपाल सिंह, राजेश कुमार, जयपाल यादव, चतरपाल सिंह, ऊषा, सुनीता, गुड्डी, शहजादे खान आदि मौजूद रहे।
फोटो संख्या--04
आंगनबाड़ियों ने शासन के खिलाफ की नारेबाजी
हापुड़। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की।
संघ की जिलाध्यक्ष लवकेश त्यागी ने कहा कि शासन आंगनबाड़ियों के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। उनकी मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में नगर पालिका धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन कर, सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में अंजना शर्मा, सरिता, सुमन त्यागी, बबीता, निधि, रजनी, धर्मवती, गीता चौधरी, इच्छा तोमर, सरलेश चौधरी, शशिकांता आदि मौजूद रहे।
बिजली कर्मचारी भी गरजे
हापुड़। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
समिति के मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए, उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन किया जाए, संविदा पर रखे कर्मचारियों को रेग्यूलर किया जाए।
इस मौके पर रारमकुमार शर्मा, आरडी शर्मा, सोम प्रकाश शर्मा, शाहीद अली, मांगेराम, सुरेश त्यागी, लक्ष्मी नारायण, शिवम तोमर, खालिद आदि मौजूद रहे।