{"_id":"597f75e54f1c1bc90b8b4642","slug":"41501525477-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी वाहनों का आवागमन खुलते ही हाईवे पर जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी वाहनों का आवागमन खुलते ही हाईवे पर जाम लगा
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 6
डायवर्जन खत्म होते हाईवे जाम
- दोनों साइडों में लगी वाहनों की लंबी कतार
- पुलिस ने जाम खुलवाने को बंद कराया टोल प्लाजा
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। चौथे दिन हाईवे पर भारी वाहनों का डायवर्जन खत्म होते ही सोमवार दोपहर गढ़ में पर जाम लग गया। हाईवे के दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम खुलवाने में पुलिस को टोल प्लाजा बंद कराना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।
सावन के चौथे सोमवार के उपलक्ष्य में ब्रजघाट गंगा से कांवड़ उठाने के मद्देनजर हापुड़ और अमरोहा समेत आसपास के जनपदों के पुलिस-प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर को रूट डायवर्र्जन कर दिया था। इसके चलते भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकालने के साथ ही मुरादाबाद की तरफ जाने वाली हाईवे की एक साइड कांवड़ियों के लिए रिजर्व कर दी गई थी। सोमवार को भारी वाहनों का आवागमन फिर से चालू हुआ तो सड़कों के किनारे खड़े वाहनों का दबाव बढ़ने से हाईवे पर दोपहर करीब ढाई बजे जाम लग गया। इससे दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतार लगने पर इधर उधर जा रहे हजारों यात्रियों समेत कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने भीषण खुलवाने के लिए जाम लगा देख टोल प्लाजा पर की जा रही वसूली को रुकवा दिया। तब कहीं जाकर करीब एक घंटा बाद जाम के हाईवे की यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट पाई। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नेपाल सिंह ने बताया कि गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जा रहीं कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थीं। इसलिए कुछ देर के लिए टोल प्लाजा पर वसूली रुकवाकर यातायात को पूरी तरह सुचारुकराया गया।
फोटो फाइल संख्या 31एचपीआर-11
गढ़ फोटो 1
शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हापुड़/गढ़। सावन माह के चौथे सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ शिवालयों में उमड़ी। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगी। वहीं गढ़ में कांवड़ उठाने का सिलसिला जारी रहा। भक्तों ने शिवालयों में पवित्र शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
सावन का चौथे सोमवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर के सबली शिव मंदिर, शिवपुरी स्थित शिव मंदिर, चंडी मंदिर, माहेश्वरी मंदिर, आवास विकास शिव मंदिर, पुराना बाजार स्थित शिव मंदिर, बाबा बख्तावर नाथ मंदिर, ग्राम छपकौली स्थित शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में पहुंचने लगे।
इस दौरान मंदिर प्रांगण बम बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुाओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए मंदिर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने व्यवस्था की और मंदिरों में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा गया। वहीं, गढ़ में भगवान शिव के सबसे प्रिय सावन मास के चौथे सोमवार को गढ़ के मुक्तेश्वरा महादेव(नक्का कुआं) मंदिर, पंचायती मंदिर, कल्याणपुर के कल्याणेश्वर मंदिर, दत्तियाना के लाल मंदिर समेत गांवों के मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। सोमवार को जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की आमद ब्रजघाट में देर रात तक चलती रही। सूर्योदय होने से पहले ही सभी शिवभक्त गंगा में डुबकी लगाकर गंगा जल भरकर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।