फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   356 crore arrears of farmers on sugar mill.

सिंभावली चीनी मिल समूह पर किसानों का 356 करोड़ बकाया

Sat, 01 Apr 2017 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 01 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
356 crore arrears of farmers on sugar mill.
मिल - फोटो : अमर उजाला

सिंभावली चीनी मिल समूह पर हापुड़ जिले के गन्ना किसानों का करीब 356 करोड़ रुपये बकाया है। इसका 23 अप्रैल तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप ने बताया कि सिंभावली चीनी मिल ने 360 करोड़ का गन्ना खरीदा जबकि भुगतान सिर्फ 104 करोड़ का किया है। इसी तरह इस समूह की यूनिट ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने 135 करोड़ का
विज्ञापन


गन्ना खरीदा जबकि भुगतान सिर्फ 35 करोड़ किया गया है। इस तरह दोनों मिलों पर अभी लगभग 356 करोड़ रुपये बकाया है। शासन और प्रशासन की ओर से मिल प्रबंधन को 23 अप्रैल तक पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्रजनाथपुर चीनी मिल नो केन के कारण शुक्रवार को बंद हो गई है। इस सीजन में इस मिल ने 38 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 4.5 लाख क्विंटल चीनी बनाई है।  जबकि पिछले साल 35 लाख क्विंटल गन्ना पेर कर 3.5 लाख क्विंटल चीनी बनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि सिंभावली चीनी मिल ने अब तक 125 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 13 लाख क्विंटल चीनी बनाई है। अभी यह मिल 4 अप्रैल तक चलेगी। पिछले सीजन में इस मिल ने 101 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 11 लाख क्विंटल चीनी बनाई थी।


उनका कहना है कि अगर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर हापुड़ जिले के आठ गांवों बदनौली, नगौला, गोयना, सरावा, अमीपुर, कस्तला कास्माबाद आदि का गन्ना मोदीनगर चीनी मिल को सप्लाई किया गया था।

मोदी चीनी मिल ने पिछला बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने के साथ ही इस सीजन में नवंबर तक खरीदे गन्ने का भी भुगतान कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप ने 23 अप्रैल तक भुगतान न होने पर मिलों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed