{"_id":"58dfca434f1c1b380763fbe3","slug":"356-crore-arrears-of-farmers-on-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली चीनी मिल समूह पर किसानों का 356 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली चीनी मिल समूह पर किसानों का 356 करोड़ बकाया
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
मिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली चीनी मिल समूह पर हापुड़ जिले के गन्ना किसानों का करीब 356 करोड़ रुपये बकाया है। इसका 23 अप्रैल तक भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप ने बताया कि सिंभावली चीनी मिल ने 360 करोड़ का गन्ना खरीदा जबकि भुगतान सिर्फ 104 करोड़ का किया है। इसी तरह इस समूह की यूनिट ब्रजनाथपुर चीनी मिल ने 135 करोड़ का
विज्ञापन
गन्ना खरीदा जबकि भुगतान सिर्फ 35 करोड़ किया गया है। इस तरह दोनों मिलों पर अभी लगभग 356 करोड़ रुपये बकाया है। शासन और प्रशासन की ओर से मिल प्रबंधन को 23 अप्रैल तक पूरा भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ब्रजनाथपुर चीनी मिल नो केन के कारण शुक्रवार को बंद हो गई है। इस सीजन में इस मिल ने 38 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 4.5 लाख क्विंटल चीनी बनाई है। जबकि पिछले साल 35 लाख क्विंटल गन्ना पेर कर 3.5 लाख क्विंटल चीनी बनाई गई थी।
उन्होंने बताया कि सिंभावली चीनी मिल ने अब तक 125 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 13 लाख क्विंटल चीनी बनाई है। अभी यह मिल 4 अप्रैल तक चलेगी। पिछले सीजन में इस मिल ने 101 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर 11 लाख क्विंटल चीनी बनाई थी।
उनका कहना है कि अगर समय पर भुगतान नहीं किया गया तो मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर हापुड़ जिले के आठ गांवों बदनौली, नगौला, गोयना, सरावा, अमीपुर, कस्तला कास्माबाद आदि का गन्ना मोदीनगर चीनी मिल को सप्लाई किया गया था।
मोदी चीनी मिल ने पिछला बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने के साथ ही इस सीजन में नवंबर तक खरीदे गन्ने का भी भुगतान कर दिया है। जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप ने 23 अप्रैल तक भुगतान न होने पर मिलों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।