{"_id":"64e63a415cb6f3b6ed01e8de","slug":"32-post-approved-for-chc-hapur-news-c-135-1-hpr1001-2288-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गोहरा और बहादुरगढ़ सीएचसी के लिए 32 सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गोहरा और बहादुरगढ़ सीएचसी के लिए 32 सृजित
Wed, 23 Aug 2023 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गोहरा आलमगीरपुर और बहादुरगढ़ में नवनिर्मित सीएचसी के लिए 32 पद सृजित हुए हैं। इसमें फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत अन्य पद शामिल हैं। हजारों ग्रामीणों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इन पदों को सीधी भर्ती से भरने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
जिले में 30 बेड की छह सीएचसी वर्तमान में संचालित हैं। लेकिन ये सभी चिकित्सकों की कमी से जूझ रही हैं। गोहरा आलमगीरपुर और बहादुरगढ़ में भी सालों से नवनिर्मित सीएचसी स्टाफ की कमी के कारण शोपीस बनी हैं। इन क्षेत्रों के मरीजों को गढ़ या हापुड़ सीएचसी आकर इलाज कराना पड़ता है। शासन ने इस समस्या पर संज्ञान लेकर चिकित्सकों समेत हर एक सीएचसी में 16-16 पद सृजित किए हैं। हालांकि वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया, स्वीपर कम चौकीदार का कोई पद सर्जित नहीं किया गया है। इनके बिना अस्पताल में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना मुश्किल है। सीएमओ की ओर से शासन को इस संबंध में पत्राचार किया गया है।
ये पद हुए हैं स्वीकृत
पदनाम पदों की संख्या
फिजिशियन 01
सर्जन 01
स्त्री रोग विशेषज्ञ 01
एनेस्थेटिस्ट 01
रेडियोलॉजिस्ट 01
दंत सर्जन 01
स्टॉफ नर्स 03
एक्सरे टेक्नीशियन 01
डेंटल हाईजिनिस्ट 01
फार्मासिस्ट 02
लैब टेक्नीशियन 01
वरिष्ठ सहायक 01
डार्करूम सहायक 01
ट्रॉमा सेंटर के लिए भी पद हुए हैं स्वीकृत
सिखैड़ा में बन रहे ट्रॉमा सेंटर के लिए भी चिकित्सकों के पद सर्जित हो चुके हैं। इसमें एनेस्थेटिस्ट दो, ऑर्थो सर्जन दो, जनरल सर्जन दो, ईएमओ तीन, स्टाफ नर्स 15, ओटी टेक्नीशियन तीन, एक्सरे टेक्नीशियन तीन, लैब टेक्नीशियन दो, नर्सिंग अटेंडेंट 9, चतुर्थ श्रेणी के 9 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
जल्द नियुक्त होगा स्टाफ
बहादुरगढ़ और गोहरा आलमगीरपुर सीएचसी में जल्द ही स्टाफ की नियुक्ति होगी। शासन से दोनों सीएचसी के लिए पदों का सर्जन हो गया है। मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।-- डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
जिले में 30 बेड की छह सीएचसी वर्तमान में संचालित हैं। लेकिन ये सभी चिकित्सकों की कमी से जूझ रही हैं। गोहरा आलमगीरपुर और बहादुरगढ़ में भी सालों से नवनिर्मित सीएचसी स्टाफ की कमी के कारण शोपीस बनी हैं। इन क्षेत्रों के मरीजों को गढ़ या हापुड़ सीएचसी आकर इलाज कराना पड़ता है। शासन ने इस समस्या पर संज्ञान लेकर चिकित्सकों समेत हर एक सीएचसी में 16-16 पद सृजित किए हैं। हालांकि वार्ड ब्वॉय, वार्ड आया, स्वीपर कम चौकीदार का कोई पद सर्जित नहीं किया गया है। इनके बिना अस्पताल में साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखना मुश्किल है। सीएमओ की ओर से शासन को इस संबंध में पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
ये पद हुए हैं स्वीकृत
पदनाम पदों की संख्या
फिजिशियन 01
सर्जन 01
स्त्री रोग विशेषज्ञ 01
एनेस्थेटिस्ट 01
रेडियोलॉजिस्ट 01
दंत सर्जन 01
स्टॉफ नर्स 03
एक्सरे टेक्नीशियन 01
डेंटल हाईजिनिस्ट 01
फार्मासिस्ट 02
लैब टेक्नीशियन 01
वरिष्ठ सहायक 01
डार्करूम सहायक 01
ट्रॉमा सेंटर के लिए भी पद हुए हैं स्वीकृत
सिखैड़ा में बन रहे ट्रॉमा सेंटर के लिए भी चिकित्सकों के पद सर्जित हो चुके हैं। इसमें एनेस्थेटिस्ट दो, ऑर्थो सर्जन दो, जनरल सर्जन दो, ईएमओ तीन, स्टाफ नर्स 15, ओटी टेक्नीशियन तीन, एक्सरे टेक्नीशियन तीन, लैब टेक्नीशियन दो, नर्सिंग अटेंडेंट 9, चतुर्थ श्रेणी के 9 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
जल्द नियुक्त होगा स्टाफ
बहादुरगढ़ और गोहरा आलमगीरपुर सीएचसी में जल्द ही स्टाफ की नियुक्ति होगी। शासन से दोनों सीएचसी के लिए पदों का सर्जन हो गया है। मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सकेगी।