{"_id":"5cbcc1d1bdec22146e0fc032","slug":"31555874257-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, चार बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, चार बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, चार बीघा गेहूं की फसल राख
हापुड़। गांव सरावनी निवासी फुरकान पुत्र नईम खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, उसके खेत के ऊपर से जर्जर हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। रविवार को जर्जर लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया, जिसके चलते किसान की करीब चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बाकी फसल को जलने से बचाया। पीड़ित किसान ने मुआवजा की मांग उठाई है।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि संबंधित बिजलीघर के जेई को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। किसान को हर संभव राहत दिलाएंगे।
बिजली का तार टूटने गेंहू की 10 बीघा फसल जली
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के जिंदल नगर पास गेहूं के खेत में ग्यारह हजार की लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा, जिसके चलते 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड के न पहुंचने से लोगों में रोष है।
मसूरी क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा निवासी जाहिद ने बताया कि उसने जिंदन नगर के पास गाड़ियों का सर्विस स्टेशन खोल रखा है। उसी के पीछे उसने करीब बीस बीघे गेहूं बो रखा है। उसने बताया कि वह रविवार की सुबह सर्विस स्टेशन पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने बताया कि उसके गेहूं के खेत में आग लग गई है। करीब दो घंटे बाद आग पर पानी डाल लोगों द्वारा पानी डालने पर आग पर काबू पाया जा सका। बताया कि उनके खेत के ऊपर से ग्यारह हजार की बिजली की लाइन निकली हुई है, जिसके टूटने से गेंहू के खेत में आग लगी है। कई बार वह उक्त बिजली के तार को हटाने की मांग कर चुका है, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। छिजारसी चौकी प्रभारी दल सिंह का कहना है कि उनके पास इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।