{"_id":"5c61bf10bdec224bbb209f6f","slug":"31549909776-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते आठ मुन्ना भाई दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीबीएस परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते आठ मुन्ना भाई दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते आठ मुन्ना भाई दबोचे
हापुड़। एमबीबीएस तृतीय वर्ष के सर्जरी विषय की परीक्षा में सोमवार को पिलखुवा के एक मेडिकल कालेज के आठ छात्रों को नकल करते हुए दबोचा। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज में परीक्षा चल रही थी, पकड़े गए छात्र इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के माध्यम से नकल कर रहे थे। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर, सॉल्वर गैंग की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, कालेज के एक क्लर्क व दो चिकित्सकों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज को एमबीबीएस परीक्षाओं का केंद्र बनाया गया है। सोमवार को सुबह की पाली में 10 बजे से पिलखुवा के एक मेडिकल कालेज के करीब 90 छात्र सर्जरी द्वितीय विषय की परीक्षा दे रहे थे।
इस दौरान कालेज के आंतरिक उड़न दस्ते में चीफ प्रोक्टर डा. सुरेंद्र सिंह, डा. वीरपाल सिंह व हरीश कुमार परीक्षा कक्ष में पहुंचे। शक होने पर उन्होंने एक छात्र की तलाशी ली, जिसमें छात्र के कान से एक सूक्ष्म डिवाइस मिली। सख्ती किए जाने पर छात्र परीक्षा छोड़कर भागने की फिराक में लग गया।
विज्ञापन
एमबीबीएस की परीक्षा में डिवाइस से नकल की सूचना पर कालेज में हड़कंप मचा तो वहां पहले से ही मौजूद मेडिकल कालेज का एक क्लर्क और दो चिकित्सक भी भागने की फिराक में लग गए। शक होने पर कालेज प्रबंधन ने उन्हें भी दबोच लिया। मामले की सूचना पर सीओ राजेश सिंह, कोतवाली निरीक्षक महावीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों से पूछताछ की।
प्राचार्या डा. शशि वशिष्ठ ने बताया कि आंतरिक उड़न दस्ते के निरीक्षण में आठ छात्र नकल करते मिले, सभी छात्र इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल कर रहे थे। रिपोर्ट सीसीएसयू को भेज दी गई है। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।