फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   म्मान निधि के तहत जिले के किसानों को मिलेंगे 47.34 करोड़

म्मान निधि के तहत जिले के किसानों को मिलेंगे 47.34 करोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
म्मान निधि के तहत जिले के किसानों को मिलेंगे 47.34 करोड़
सम्मान निधि के तहत जिले के किसानों को मिलेंगे 47.34 करोड़
विज्ञापन


हापुड़। सरकार द्वारा बजट में जारी घोषणा के आधार पर दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले जिले के 78,901 किसानों को सरकार 47.34 करोड़ रुपये जारी करेगी। ऐेसे किसानों की सूची बनाने का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। शासन के आदेशों पर जिला प्रशासन ने इस कार्य के लिए लेखपालों को हल्के के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन भी करना होगा।
लोकसभा चुनाव से पहले सरकार किसानों को बजट में घोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत छह हजार रुपये की धनराशि देना चाहती है। यह धनराशि दो हेक्टेयर से कम भूमि के किसानों को दो-दो हजार की तीन किस्तों के रूप में दी जाएगी। जिले में ऐसे 78,901 किसान हैं इनकी ग्रामवार सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जारी शासनादेशों के क्रम में इस सम्मान राशि को मुहैया कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, खाता संख्या और खतौनी आदि अभिलेखों के साथ साइबर कैफे पर जाकर अपना ऑन लाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकृत किसानों को ही इस योजना का लाभ मिल सकेगा। राजस्व विभाग की ओर से ग्रामवार हल्का लेखपालों ने बुधवार से दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों की सूची बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम जयनाथ यादव ने बताया कि लेखपालों को संबंधित क्षेत्रों के किसानों की इस सूची को जल्द से जल्द मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

11 फरवरी तक सूची होगी अपलोड, बनाया कंट्रोल रूम
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाएंगे। किसानों के खाते में डीबीटी(डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर व प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से अनुदान राशि भेजी जाएगी। केंद्र सरकार ने कृषि विभाग को योजना का नोडल विभाग बनाया है। कृषि विभाग ने पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की सूची निकालनी शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने जिलाधिकारी के निर्देशन में विकास भवन के कमरा नंबर 219 को कंट्रोल रूम बनाया है। प्रत्येक गांव के लिए एक लाख और सचिव की टीम गठित की है। सभी को 11 फरवरी तक सूची अपडेट करके किसान पोर्टल पर अपलोड कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed