फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गूगल से मिलेगी राशन मिलने की जानकारी

गूगल से मिलेगी राशन मिलने की जानकारी

Fri, 30 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
गूगल से मिलेगी राशन मिलने की जानकारी
गूगल से मिलेगी राशन मिलने की जानकारी
विज्ञापन


हापुड़। अक्सर लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि उसका नाम राशन कार्ड की पात्रता सूची में शामिल हुआ या नहीं। राशन डीलर कुछ बताते नहीं हैं और जिला पूर्ति दफ्तर में किसी के पास वक्त नहीं। मगर, अब आप खुद गूगल के माध्यम से ही अपने कार्ड के संबंध में घर बैठे जानकारी हासिल कर सकेंगे।
खाद्य गारंटी अधिनियम को धरातल पर कामयाब बनाने के लिए सरकार ने एक और बेहतर कदम उठाया गया है। दरअसल, फार्म जमा करने या नाम पात्रों में सम्मिलित होने के बाद भी अमूमन राशन डीलर द्वारा यह जवाब दे दिया जाता है कि आपका नाम अभी दर्ज ही नहीं हुआ है। ऐसे में उसे इधर से उधर चक्कर काटने पड़ते थे। मगर, अब आपके पास किसी के राशन कार्ड का नंबर है तो उसे गूगल पर डालकर सर्च का आप्शन क्लिक करना है। बस पूरी की पूरी लिस्ट खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगी। इसमें उस राशन कार्ड धारक का नाम तो होगा ही जिसका नंबर सर्च किया गया है। साथ ही उन सबका नाम भी दिख जाएगा जो आपसे संबंधित राशन डीलर से संबद्ध हैं।
विज्ञापन

समस्या समाधान के लिए प्रत्येक राशन कार्ड के नंबर को गूगल से जोड़ दिया गया है। जैसे ही कोई एक राशन कार्ड का नंबर सर्च करता है, उस डीलर से संबद्ध तमाम कार्डधारकों की पूरी लिस्ट आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि डिजिटल इंडिया के तहत कार्ड की पूरी जानकारी इस माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। यदि आपका कार्ड सूची में शामिल हो गया है तो आपको राशन पाने का पूरा हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed