{"_id":"593961014f1c1b78099c800f","slug":"30-ponds-of-the-block-will-be-beautifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक के 30 तालाबों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक के 30 तालाबों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 08 Jun 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक के 30 तालाबों का मनरेगा व राज्य वित्त योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण व जीर्णोधार किया जाएगा। इसके साथ ही तालाबों के चारों तरफ पौध रोपण भी किया जाएगा। इसके लिए हापुड़ ब्लॉक में तालाबों के किनारे 4500 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी ज्योति बाला ने बताया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत तालाबों का सौंदर्यीकरण व जीर्णोधार कराया जाएगा। इसमें तालाब के अंदर फैली गंदगी को निकाला जाएगा और तालाब के चारों ओर पटरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए ब्लॉक को 30 तालाबों पर 4500 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। उन्होंने बताया कि 1 हेक्टेयर तक के तालाब का ही सौंदर्यीकरण और जीर्णोधार कराया जाएगा।
विज्ञापन
अधिक गंदगी वाले तालाब का राज्य वित्त योजना के अंतर्गत सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश आ गए हैं। जल्द ही गांवों में तालाबों को चयनित कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
बीडीओ ज्योति बाला ने बताया कि मनरेगा योजना के अंगर्गत कार्य करने के लिए श्रमिक ब्लॉक में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा।