फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   30 candidate for 15 post

Hapur News: 15 पदों के लिए चुनाव मैदान में 30 प्रत्याशी

Fri, 08 Nov 2024 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 08 Nov 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
30 candidate for 15 post
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम के अन्तर्गत शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें छह पदों पर भी छह प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए है। जिसके बाद चुनाव अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार अब कार्यकारिणी के 15 पदों के लिए 30 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए 42 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरीश कुमार शर्मा ने एक ही पद के लिए दो नामांकन किए थे। वरिष्ठ सदस्य पद के एक प्रत्याशी आदेश कुमार का नामांकन पत्र जांच के दौरान त्रुटि पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया था। जिसके बाद 41 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए शेष रहे गए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव अधिकारी ने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। प्रत्येक पद के लिए के प्रत्याशी का चेहरा स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी व सहायक चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरीश कुमार शर्मा ने अपना डमी नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इसके अलाव कोषाध्यक्ष पद पर विश्वनाथ त्यागी, सह सचिव प्रकाश पद पर अभिषेक आजाद, सह सचिव प्रशासन पद पर योगेंद्र सिंह सिद्धू कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार व कनिष्ठ सदस्य पद पर मोह मद अनस कुरैशी ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छह वरिष्ठ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

मुख्य चुनाव अधिकारी संदीप कुमार त्यागी ने बताया कि अब वरिष्ठ सदस्य के छह पद के लिए छह प्रत्याशी ही रह गए है। जिसके चलते वरिष्ठ सदस्य पद पर जगदीश प्रसाद शर्मा, दीपक गर्ग, नरेंद्र सिंह तेवतिया, सोनू, रविंद्र सिंहल व यामीन खान निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। यानी अब 21 में से छह पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। जिसके बाद अब 15 पदों के लिए 30 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा।



ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में

अध्यक्ष पद पर हरीश कुमार शर्मा, संजय कंसल, राधेश्याम शर्मा व पुरुषोत्तम वर्मा, सचिव पद पर मोहम्मद बिलाल सैफी, शाहआलम चौधरी व विरेंद्र कुमार सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मपाल सिंह द्वितीय, तेजवीर सिंह व सुधीर कुमार राणा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर देवेंद्र कुमार सागर, बबलू कुमार सैनी व प्रीति रानी, कोषाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र कुमार चौहान व सत्यवीर सिंह, सहसचिव प्रशासन पद पर अभिषेक आजाद, संजय सिंह व आकाश त्यागी, सह सचिव प्रकाश पद पर योगेंद्र सिंह सिद्धू व सुबोध कुमार, सहसचिव पुस्तकालय पद पर दीपांशु कनोडिया व हिमांशु राज सिंह, कनिष्ठ सदस्य के छह पद पर सीमा गौतम, मोनू कुमार, प्रेमलता, रेशमा, भरत खरबंदा, मोहित वर्मा, अंकित अग्रवाल मोह मद असरफ शामिल है।


वोटरों को साधने में लगे प्रत्याशी

प्रत्येक पद के लिए के प्रत्याशी का चेहरा स्पष्ट हो गया है। जिसके चलते प्रत्याशियों द्वारा युद्ध स्तर पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपने भारी दल बल के साथ चैंबर-चैंबर जाकर वोट मांग रहे है। अध्यक्ष व सचिव पद के प्रत्याशी तो अधिवक्ता हित के लिए बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed