फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   30 buses will be reserved for PET candidates

Hapur News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 30 बसें रहेंगी आरक्षित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
30 buses will be reserved for PET candidates
हापुड़। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान डिपो से 30 बसों का संचालन किया जाएगा। बसें अभ्यर्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के साथ ही परीक्षा समाप्त होने के बाद उनके गंतव्य तक भी छोड़ेगी।
विज्ञापन


जिले में पीईटी के आयोजन के लिए 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दूसरे जिलों के 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। वहीं, हापुड़ जिले के अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर सहित अन्य जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए परिवहन निगम ने अतिरिक्त व्यवस्था की है।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को बसों की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या और यात्रियों के दबाव को देखते हुए जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए चालक और परिचालकों की तैनाती की गई है, जिससे परीक्षा के दौरान परिवहन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। परीक्षा के बाद दूसरे जिलों से हापुड़ आने वाले अभ्यर्थियों के साथ ही यहां से दूसरे जिलों में जाने वाले परीक्षार्थियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीईटी अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 30 बसें आरक्षित की गई हैं। अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे, जिससे परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed