फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   284 patients suffering from vomiting, diarrhea and nervousness reached the hospital

Hapur News: उल्टी-दस्त व घबराहट के 284 मरीज पहुंचे अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
284 patients suffering from vomiting, diarrhea and nervousness reached the hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। तेज धूप व लू लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त और घबराहट व उच्च रक्तचाप के मरीज बढ़े हैं। प्रतिदिन ओपीडी से लेकर इमरजेंसी में मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को उल्टी-दस्त व घबराहट के 284 मरीजों ने परामर्श लिया। इमरजेंसी में पहुंचे सात मरीजों को भर्ती किया गया।
तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी नजर आई। अधिकांश मरीज उल्टी-दस्त व घबराहट के रहे। फिजिशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि बुधवार को 350 से अधिक मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीज शामिल रहे। इसमें 284 मरीज उल्टी-दस्त व घबराहट के रहे। सभी को परामर्श देकर घर भेज दिया गया। बताया कि मरीजों को धूप के सीधे संपर्क में आने की और पेय पदार्थों का अधिक प्रयोग करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजीव प्रसाद ने कहा कि गर्मी से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ओपीडी के पंजीकरण काउंटर पर पानी की व्यवस्था की गई है। मरीजों में उल्टी-दस्त व घबराहट की समस्या अधिक है। ओपीडी व वार्ड में भर्ती मरीजों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed