Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   28 thousand duplicate voters

Hapur News: 28018 डुप्लीकेट मतदाताओं के काटे नाम

Mon, 03 Nov 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 03 Nov 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
28 thousand duplicate voters
हापुड़। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण-2025 के डुप्लीकेट मतदाता का सत्यापन चल रहा है। इस सत्यापन में अब तक 28018 डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। इनके नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। गांव के अलावा एक ही ब्लॉक के दो गांवों तक में इनके नाम मिले हैं। हालांकि, अभी 31796 मतदाताओं का सत्यापन शेष बचा है।
विज्ञापन

जिले की तीनों तहसीलों में 89 पर्यवेक्षक, 454 बीएलओ द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। जिले के चारों ब्लॉक की 273 ग्राम पंचायतों में 169550 डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंपी गई थी। जांच के दौरान 109736 डुप्लीकेट मतदाताओं ने अपने आधार कार्ड के अंतिम चार अंक दिए थे। इस पर इनके नाम कटने से बच गए हैं। अब तक 81.25 प्रतिशत के साथ 137754 मतदाताओं का सत्यापन हो चुका है, इनमें से बीएलओ की रिपोर्ट पर 28018 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। शेष 31796 का सत्यापन अभी जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि यदि किसी व्यक्ति का नाम, पिता/पति/माता का नाम एवं लिंग समान है और वह सत्यापन के बाद सही मिलते हैं तो प्रमाणीकरण के लिए उन्हें आधार कार्ड के अंतिम चार अंक भी दर्ज करते हुए उनके नाम नहीं काटे जा रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नवंबर तक डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की स्थिति --
विकास खंड डुप्लीकेट मतदाता वोटर विलोपन कुल सत्यापन प्रतिशत कार्य
गढ़मुक्तेश्वर 31336 7340 28371 90.54
धौलाना 44513 6520 28693 64.46
सिंभावली 31774 5852 29553 92.95
हापुड़ 61927 8306 51157 82.61
----


जिले में बढ़े 43121 मतदाता --
वर्ष 2021 में जिले की ग्राम पंचायतों में 747567 मतदाता थे। घर-घर जाकर सत्यापन के बाद कुल 71578 मतदाता के नाम काटे गए हैं, जबकि 114699 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। जिसके बाद जिले की 273 ग्राम पंचायतों में अब 790688 मतदाता हैं।


कोट -
ग्राम पंचायतों में यदि किसी मतदाता का नाम एक से अधिक स्थानों पर समान रूप से प्रदर्शित हो रहा है तो मतदाता का नाम दूसरी जगह से काटा जाएगा।बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। - संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed