फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   258 mafia marked by administration.

प्रशासन ने चिह्नित किए 258 भू-माफिया

Tue, 13 Jun 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 13 Jun 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
258 mafia marked by administration.
भूमाफिया - फोटो : अमर उजाला

जिले की सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए बैठे भू- माफियाओं को हटाने के लिए प्रशासन ने खाका तैयार कर लिया है। अधिकारियों ने शिकायतों और सर्वे के आधार पर जिले की तीनों तहसीलों के फिलहाल 258 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया है।

विज्ञापन


जिन पर भू-माफिया पिछले कई सालों से कब्जा जमाए हैं। प्रशासन ने इन कब्जाधारियों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। इसके बाद चिह्नित जमीनें खाली करवाई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर भू-माफियाओं को चिह्नित किए जाने का सिलसिला तेज हुआ है।

तहसील दिवस व समाधान दिवस से लेकर जनता दर्शन तक की अधिकांश शिकायतों में भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाती रही है। ऐसे में शासन से लेकर प्रशासन तक ने इससे निपटने की ठोस रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 258 ऐसी सरकारी भूमि को चिह्नित किया है, जिस पर कब्जे हैं। इनमें  धौलाना में 151, हापुड़ में 60 व गढ़ में 47 कब्जे वाले स्थान शामिल हैं। इन सभी स्थानों को प्रशासनिक टीमों द्वारा प्रमुखता से कब्जा मुक्त कराया जाएगा।

सरकार बदलने के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई होगी। दरअसल, अब तक प्रशासन तालाबों पर कब्जे जैसी बड़ी शिकायतों को भी फाइलों में ही दबा देता था। जबकि धरातल पर ऐसे मामले प्रशासन के लिए नासूर बन चुके हैं।

अब चिह्नित कब्जों में तालाबों के साथ-साथ निजी मकानों, कृषि की जमीनों, छप्पर, टीनशेड, पेड़ आदि पर भी अवैध कब्जा पाया गया है। सार्वजनिक जमीनों में चकमार्ग, बंजर भूमि, रास्ते, खलिहान, चारागाह, नाली के अलावा ग्राम समाज की भूमि पर भी भू-माफियों के कब्जे हैं।


डीएम कृष्णा करुनेश ने बताया कि कब्जाधारियों को भूमियों के कब्जा मुक्त करने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस के बाद भी भूमि के कब्जामुक्त न होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed