{"_id":"5ccde26bbdec2207132d58a1","slug":"21556996715-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसल काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
गढ़मुक्तेश्वर। खेत में खड़ी फसल काटने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
गढ़ क्षेत्र के मोहल्ला मंडी चौब निवासी महिला आशाराज ने सोमवार को एसडीएम को शिकायती पत्र दिया था, जिसका कहना था कि खादर में स्थित उसके खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को खेत पड़ोसियों ने काट लिया, जिसका विरोध करने पर डोलिका राज, बेबी, मोनू, आलोक ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष से डोलिका राज ने भी थाने में तहरीर दी है, जिसका कहना है कि रविवार की रात वह घर में बैठकर टीवी देख रही थी। इसी दौरान आशाराज, रेनू, बेबी, सतीश पर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई।
इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर जा रही है।