फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शनि अमावस्या पर चार लाख ने गंगा में डुबकी लगाई

शनि अमावस्या पर चार लाख ने गंगा में डुबकी लगाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
शनि अमावस्या पर चार लाख ने गंगा में डुबकी लगाई
शनि अमावस्या पर चार लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बैसाख मास की शनि अमावस्या पर ब्रजघाट गंगा में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्यार्जित किया। पित्र दोष की शांति और कालसर्प दोष का निवारण के लिए श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन कर दान किया।
इस बार बैसाख अमावस्या शनिवार के दिन होने से दुर्लभ संयोग बना था, जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत दूरदराज के लाखों भक्त लठीरा के कच्चे घाट समेत ब्रजघाट तीर्थनगरी में पहुंचे। शुक्रवार से ही ब्रजघाट की धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर फुल हो गए, जिसके कारण हजारों भक्तों को पक्का बांध, आरती प्लेट फार्म, मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न स्थानों पर खुले में रात बिताने को मजबूर होना पड़ा। देर रात होने पर अधिकांश भक्तों की भीड़ किनारे पर एकत्र हो गई थी, जहां प्रात काल के ब्रह्म मुहूर्त में हर हर गंगे के जयकारों के बीच मोक्ष दायिनी में आस्था की डुबकी लगाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था, जो सूर्यास्त होने तक निरंतर चलता रहा। अधिकांश भक्तों ने डुबकी लगाने के बाद गंगा तट पर बैठे पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुन उन्हें दक्षिणा दी और मंदिरों में पहुंचकर अपने ईष्ट देवों के समक्ष मत्था टेक मनौती भी मांगी।
विज्ञापन


स्नान के दौरान दिल्ली का किशोर डूबा
दिल्ली की जहांगीरपुरी कालोनी में रहने वाला अंश (15 साल) बैसाख अमावस्या पर मां पूनम और बुआ सरोज के साथ ब्रजघाट गंगा में स्नान कर रहा था, जो तेज बहाव के साथ गहरे पानी में डूब गया। परिजनों का शोर सुनकर नाव चलाने वाले मल्लाहों समेत निजी गोताखोर खोजबीन में जुट गए, जिन्होंने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गंगा में डूबे अंश का शव खोज निकाला। जिसे देखते ही उसकी मां और बुआ का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसने परिजनों के गुहार करने पर अंश का शव किसी भी कार्रवाई के बिना उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे पर चार घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
गंगा में स्नान करने आए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से शनिवार की सुबह करीब 11 बजे नेशनल हाइवे पर जाम लग गया, जिससे गंगा भक्तों समेत दिल्ली लखनऊ रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों का बुरा हाल हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चे व वृद्धों को हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब चार घंटों बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed