{"_id":"5a5508ad4f1c1b4f198b5e84","slug":"21515522221-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असौड़ा गांव में कल लगेगी डीएम की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असौड़ा गांव में कल लगेगी डीएम की चौपाल
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असौड़ा गांव में कल लगेगी डीएम की चौपाल
-शासन से निर्देश मिलते ही अफसर हुए गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा और जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर बृहस्पतिवार को गांव असौड़ा में डीएम की चौपाल लगेगी। शासन से शीतकालीन भ्रमण का आदेश मिलते ही डीएम का कार्यक्रम जारी हो गया है।
प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की धरातल पर क्या स्थिति है, पात्रों को लाभ मिल रहा है या नहीं। इसकी जानकारी के लिए शासन ने अधिकारियों का शीतकालीन भ्रमण कार्यक्रम तय किया है।
मंडलायुक्त से लेकर डीएम व नोडल अधिकारी गांवों में जाकर चौपाल लगाकर रात्रि निवास करेंगे। इस दौरान वह शासन की योजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा जनसमस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
शासन ने अधिकारियों के भ्रमण कार्यक्रम की अवधि भी तय कर दी है। इसी कार्यक्रम के अनुसार डा.राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रांवों में डीएम का भ्रमण कार्यक्रम तय हुआ है।
11 जनवरी को हापुड़ ब्लॉक के असौड़ा, 12 जनवरी को धौलाना के ककराना, 18 जनवरी को गढ़ के मानक चौक तथा 19 जनवरी को गढ़ के धनावली अट्टा गांव में डीएम की चौपाल लगेगी।
डीएम कृष्णा करूनेश ने बताया कि राजस्व व विकास कार्यों की समीक्षा के अलावा जनसमस्याओं का भी निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान ग्राम विकास विभाग व पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा, कृषि व सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा, चीनी व गन्ना विकास विभाग, खाद्य व रसद विभाग, चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग तथा महिला व बाल कल्याण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी।