फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच घायल

सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच घायल
सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच घायल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत पांच घायल हो गए, जिनमें हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने एक को मेरठ रेफर कर दिया।
गढ़ क्षेत्र में गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर के पास शुक्रवार की रात में करीब दस बजे लकड़ी से भरी केंटर की कार में साइड लग गई, जिससे कार चला रहा सोनू और अगली सीट पर बैठा उसका चाचा बिजेंद्र निवासी अमरोहा घायल हो गए। जो लोनी में बीमार रिश्तेदार का हालचाल जानकर वापस लौट रहे थे। दूसरी घटना शनिवार की सुबह करीब आठ बजे ब्रजघाट गंगा पुल के पास हुई, जहां दिल्ली को सवारी लेकर जा रही डग्गामार जीप की आगे चल रही कार में साइड लग गई, जिससे कार चला रहा सुनील और उसका पड़ोसी तरुण निवासी खतौली घायल हो गए, जो बहन के रिश्ते के लिए गजरौला की फैक्ट्री में जॉब करने वाले युवक को देखकर वापस लौट रहे थे।

तीसरी घटना शनिवार की दोपहर को गढ़-स्याना रोड पर गांव सिकंदरपुर मोड़ के पास हुई, जहां दूध के खाली टैंकर की चपेट में आने से बाइक पर जा रहा हसरत अली निवासी औरंगाबाद घायल हो गया, जो मेरठ के शाहजहांपुर की नर्सरी पर अमरूद की पौध का सौदा करने जा रहा था। घायलों को पुलिस ने स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया, जिनमें तरुण की हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने उसे मेरठ को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed