फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नए साल के जश्न पर रहेगी पुलिस की नजर

नए साल के जश्न पर रहेगी पुलिस की नजर

Tue, 26 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
नए साल के जश्न पर रहेगी पुलिस की नजर
नए साल के जश्न पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन

- दस बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे, एसपी ने विशेष चौकसी के दिए निर्देश
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नए साल के जश्न की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लोगों खासकर युवाओं ने अपने-अपने तरीके से जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मगर, इस जश्न की निगरानी के लिए पुलिस ने भी रूपरेखा तैयार कर ली है। दस बजे के बाद डीजे बजा या सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग मचाया तो हवालात की हवा खानी पड़ सकती है।
नए साल को लेकर युवाओं में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। युवा वर्ग ने सेलिब्रेशन का प्लान तैयार कर लिया है। मगर, इस जश्न के दौरान युवाओं का एक बड़ा वर्ग शराब पीकर डीजे की तेज आवाज में नए साल का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। ऐसे युवा की इस सोच को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भी अपनी तैयारी कर ली है। ऐसे हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देेश के बाद हापुड़ पुलिस 31 दिसंबर की रात क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहेगी। सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पूरी तरह से शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा रात दस बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी हेमंत कुटियाल का कहना है कि लोग शालीनता के साथ नए साल का जश्न मनाएं। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। इस संबंध में पुलिस को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed