फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नहरों से पानी चोरी पर होगी रिपोर्ट दर्ज

नहरों से पानी चोरी पर होगी रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नहरों से पानी चोरी पर होगी रिपोर्ट दर्ज
हर खेत को मिलेगा पानी, राजवाहों की पुलिस करेगी निगरानी
विज्ञापन


- कमिश्नर ने किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने के अधिकारियों को दिए आदेश
- पटरी काटने वालों पर निगाह रखने के लिए पुलिस करेगी गस्त
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। नहर और रजवाहों का पानी हर हाल में किसानों के खेतों तक पहुंचाने के लिए कमिश्नर ने कवायद शुरू कर दी है। साथ ही चेताया है कि अब पानी चोरी के लिए नहर और रजवाहों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
इस बार मंडल में अपेक्षाकृत कम बरसात से सूखे की आशंका बढ़ गई है। सरकार सूखे की आशंका को लेकर अलर्ट भी जारी कर चुकी है। इस लिए नहरों और रजवाहों का पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए कमिश्नर ने सख्त आदेश दिए हैं। आदेशों के अनुसार किसानों को फसल की सिंचाई के लिए दिक्कत न हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जांच। इसके लिए आयुक्त के साथ सभी जिलाधिकारी को कमिश्नर ने जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार नहर और रजवाहों की सुरक्षा के लिए थाने की पुलिस गश्त करेगी। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश जारी कर व्यवस्था बनाने के लिए कहा है। फसल की सिंचाई प्रभावित न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा से विद्युत आपूर्ति और सरकारी नलकूपों की व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अलग से उपलब्ध होगा पुलिस बल -
शासन के निर्देशानुसार नहर और रजवाहों के पानी की पहरेदारी के लिए अलग से पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस दिन रात दो पालियों में नहर और रजवाहों की पटरियों पर गश्त करेगी। पटरी काटकर पानी चुराने की कोशिश करने वाले किसानों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बेहतर पानी व्यवस्था के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुनेश का कहना है कि आदेशों के अनुपालन में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। किसानों को हर हाल में सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed