फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   20,000 grabbed on the pretext of getting a job

Hapur News: सउदी में नौकरी दिलाने के बहाने 20 हजार हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
20,000 grabbed on the pretext of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव दौताई में गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने एक युवक से सउदी में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोतवाली और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव दौताई निवासी नसीम ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि कुछ माह पहले गांव में रहने वाले एक युवक से मुलाकात हुई। जिसने सउदी में नौकरी दिलाने की बात कही। इस दौरान आरोपी ने एक अप्रैल को फिर मुलाकात की और एक लाख 40 हजार रुपये में सारा काम कराने की बात कही। नसीम का कहना है कि सऊदी में नौकरी मिलने के चक्कर में वह आरोपी के झांसे में आ गया। उसने आरोपी को 20 हजार रुपये और पासपोर्ट उसे दे दिया। शेष पैसा काम पूरा होने के बाद देने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि 13 अप्रैल को आरोपी ने उसके मोबाइल पर वीजा की एक कॉपी भेजी और 1 लाख 20 हजार रुपये की रकम भेजने के लिए कहा। जब उसे ऑनलाइन पोर्टल पर चेक कराया, तो वीजा फर्जी निकला। वीजा से संबंधित कोई भी जानकारी ऑनलाइन नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि जब आरोपी से पासपोर्ट और 20 हजार रुपये वापस मांगे तो उसने पैसे देने से इंकार कर दिया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है, सच्चाई सामने आने पर आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed