फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   20 villages of the district in the lap of the World Bank

विश्व बैंक की गोद में संवरेंगे जिले के 20 गांव

Mon, 10 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 10 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
20 villages of the district in the lap of the World Bank
अन्य - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता परियोजना के तहत जिले के लगभग 20 गांवों को विश्व बैंक गोद लेगा। इन गांवों में विकसित देशों के तर्ज पर स्वच्छ पेयजल और शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। हालांकि इस योजना के तहत प्रदेश के 457 गांवों का चयन किया जाएगा।  

विज्ञापन


दरअसल, विश्व बैंक ग्रामीण पेयजल एवं स्वास्थ्य परियोजना के तहत पहले चरण में प्रदेश के कुल 457 गांवों को गोद लेगा। फिलहाल गांवों का चयन का काम शुरू नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि इस योजना के तहत हापुड़ जिले के 15 से 20 गांवों का चयन होगा।
विज्ञापन


इस योजना के तहत विश्व बैंक इन गांवों में विकसित देशों के गांवों की तर्ज पर पेयजल और सफाई व्यवस्था मुहैया कराएगा। साथ ही इन गांवों में ओवर हैड टैंक के अलावा इस बात की विशेष व्यवस्था की जाएगी कि ग्रामीणों को शुद्ध पानी मिल सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिक स्तर से शौचालय बनवाए जाएंगे। इस योजना के तहत गांव में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी शामिल किया जाएगा। कुल मिलाकर इन गांवों को हर स्तर से आदर्श बनाने का प्रयास होगा। इन गांवों में स्थिति सुधार के बाद दूसरे चरण में कुछ और गांवों को चयनित किया जाएगा।


जिला पंचायत राज अधिकारी रेणु श्रीवास्तव का कहना है कि इस योजना के तहत फिलहाल गांवों को चयन नही किया गया है। इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला है। लेकिन इस योजना से निश्चित रूप से गांवों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed