{"_id":"67080dfd21f023d7e7024e45","slug":"20-lakh-scam-in-share-market-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115808-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख ठगे
Thu, 10 Oct 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय निवासी साइबर ठगों ने युवक से शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख रुपये ठग लिए। युवक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला निवासी अमित त्यागी ने बताया कि उसे कुछ दिनों पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ गया था। इसके बाद ग्रुप एडमिन ने अपने आपको बैंक का अधिकारी बताकर उसे शेयर मार्केट में रुपये लगाकर बड़े मुनाफे का झांसा दिया। आरोपी पर विश्वास कर उसने शेयर मार्केट में 20 लाख रुपये का निवेश कर दिया। इसके बाद बैंक के वीआईपी मेंबर्स एप के माध्यम से ठगी का उसे अहसास हुआ।
जानकारी करने पर पता चला कि मुंबई के कांजुर मार्ग पर बिल्डिंग एल्फा स्थित थिंक टेक्नो कैंपस निवासी करण बिरला की ठगी में अहम भूमिका है। उसके साथ गिरोह में कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर जल्द ही साइबर ठगों को गिरफ्तार कर ठगी का खुलासा कर दिया जाएगा।