फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   2.70 crore will be spend on Road and gutter.

2.70 करोड़ से बनेगा नाला और सड़क

Tue, 05 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 05 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
2.70 crore will be spend on Road and gutter.
सिकंदरगेट से बुलंदशहर रोड तक जर्जर हालत में पड़े नाले और सड़क का जल्द निर्माण होगा। इसके अलावा मदरसे के पास भी नाला निर्माण होगा। पालिका करीब 2.70 करोड़ रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य कराएगी। वहीं चौराखी के जीर्णोद्धार का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


सिकंदरगेट से बुलंदशहर रोड पर जाने वाले नाले की हालत जर्जर है। जगह-जगह से नाला टूटा होने के कारण गंदा पानी बाहर आ जाता है। इससे यहां बिन बरसात जलभराव की समस्या खड़ी होती है। वहीं सड़क भी यहां की जर्जर हालत में है। बुलंदशहर रोड पर मदरसे के पास भी नाला निर्माण न होने के कारण जलभराव की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन


इस मामले में अब पालिका अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि नाला और सड़क निर्माण कराया जाएगा। पालिका के सहायक अभियंता एस.के.सक्सेना ने बताया कि सिकंदर गेट से बुलंदशहर रोड पर नाला निर्माण के साथ ही हाट मिक्स प्लांट से सड़क बनवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सड़क के बराबर में इंटरलॉकिंग टाईल्स भी लगवाई जाएगी।  करीब 2.70 करोड़ रुपये की लागत से ये निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वर्ग आश्रम रोड स्थित शमशान घाट पर जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है। करीब सत्तर लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed