फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   1940 candidates gave the PCS exam

Hapur News: 1940 अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस की परीक्षा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
1940 candidates gave the PCS exam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले के सात केंद्रों पर रविवार को दो पालियों में आयोजित पीसीएस की परीक्षा में 1940 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, 999 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ अन्य अधिकारियों ने भी परीक्षा का निरीक्षण किया। दोनों पालियों की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
जिले में पीसीएस की परीक्षा पहली बार आयोजित करायी गई। इसके लिए एसएएसवी इंटर कालेज, दीवान इंटर कालेज, जैन कन्या इंटर कालेज, ताराचंद जनता इंटर कालेज, एकेपी इंटर कालेज, पिलखुवा का राजपूताना इंटर कालेज, पिलखुवा का सर्वोदय इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिस पर 2939 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। सुबह की पाली साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से दोपहर साढ़े चार बजे तक आयोजित की गई। जिसमें कुल 66 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए दो सेक्टर मजिस्ट्रेट और सात स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया था। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया था। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने की सूचना आयोग को दे दी गई है। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास के साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed