{"_id":"5ccde272bdec2207657b885d","slug":"191556996722-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ व मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़ व मारपीट
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आगाहपुर सराय में बच्चों की कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दंपति को लाठी डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आगाहपुर सराय निवासी मूनेश पत्नी पिंटू ने बताया कि शुक्रवार शाम उसके व पड़ोसियों के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते बच्चों में विवाद हो गया। इसी बात को लेकर शाम करीब सात बजे पड़ोस के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और उसे व उसके पति पिंटू को लाठी डंडों से जमकर पीटा। मारपीट में उसे और उसके पति को गंभीर चोट आई हैं। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़िता का आरोप है कि जब वह थाने गई तो उसे पुलिस ने मेडिकल कराकर कार्रवाई करने के बजाय उसे भगा दिया, जिसके बाद शनिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत एएसपी से की। एएसपी राम मोहन सिंह ने बाबूगढ़ पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।