{"_id":"5c5c3326bdec224c8b1af897","slug":"191549546278-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक फोटो वायरल होने पर महिला ने पिया तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपतिजनक फोटो वायरल होने पर महिला ने पिया तेजाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर महिला ने पिया तेजाब
हापुड़। आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षुब्ध महिला ने तेजाब पी लिया। महिला की हालत गंभीर है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति दिल्ली मेें प्राइवेट जॉब करता है। उसने आरोप लगाया है कि करीब एक माह पहले उसके पड़ोसी युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर धोखे से उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने उसकी वीडियो व आपत्तिजनक फोटो भी ले लिए। इसके बाद से दोनों आरोपी आए दिन महिला को ब्लैक मेल कर रहे थे। बुधवार को दोनों ने महिला के वही आपत्तिजनक फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दिए, जिससे क्षुब्ध होकर महिला ने तेजाब पी लिया। जिसे गंभीर हालत में नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। फिलहाल जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।