{"_id":"59d522e64f1c1b71548b5c47","slug":"191507140326-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर मेला स्थल पर डीएम की पहली समीक्षा मीटिंग शुक्रवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर मेला स्थल पर डीएम की पहली समीक्षा मीटिंग शुक्रवार को
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले की तैयारी को लेकर डीएम कल करेंगी बैठक
गढ़मुक्तेश्वर। खादर मेला को लेकर शुक्रवार को होने वाली डीएम की पहली समीक्षा बैठक के मद्देनजर तहसील प्रशासन और जिला पंचायत ने तैयारी तेज कर दी हैं। वहीं, शुगर मिल प्रबंधन किसानों से संपर्क साधकर फसलों का कटान कराने में जुटा है।
डीएम कृष्णा करुनेश शुक्रवार को मेला स्थल पर पहली समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान मेला स्थल समेत गंगा जलस्तर, किनारे पर कटान समेत अस्थाई स्नानघाट बनाए जाने वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा जिला पंचायत विभाग मेले में बनने वाले सेक्टर, थाने, रिजर्व पुलिस लाइन समेत विभिन्न पहलुओं पर अपनी तैयारियों की जानकारी देगा। जबकि संबंधित महकमे भी मेले को लेकर की जानी वाली अपनी तैयारियों का पूरा खाका बताएंगे। एसडीएम मीनू राणा और तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने मेले से जुड़ीं तैयारियों में तेजी लाने की कड़ी हिदायत दी है। केन मैनेजर डीपी सिंह, सुपरवाइजर नरेंद्र चौधरी और कामदार रामलाल ने बुधवार को मेला स्थल पर पहुंचकर आसपास में खेती करने वाले किसानों से वार्ता की।