{"_id":"597f75e74f1c1b56128b45e9","slug":"191501525479-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, पांच लोग घायल
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो फाइल संख्या 31 एचपीआर पीएच-18 व 19
रोडवेज बस की टक्कर से एंबुलेंस सवार पांच लोग घायल, जाम
-बुलंदशहर बाइपास के समीप की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर तिराहे के पास एक एंबुलेंस में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को किसी तरह हटवाकर आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
जानकारी के अनुसार बरेली के मिशन अस्पताल की एंबुलेंस मरीज हरिओम निवासी बरेली को लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही एंबुलेंस हापुड़ में हाईवे पर पहुंची। निजामपुर के पास एक रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में एंबुलेंस चालक कन्हई घायल हो गया। साथ ही हरिओम के रिश्तेदार अशोक, प्रमोद, रोहताश व रुपा देवी भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाया गया। लगभग 30 मिनट बाद जाम खुला। कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।