फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हापुड़ में नहीं दिखा बंद का असर

हापुड़ में नहीं दिखा बंद का असर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ में नहीं दिखा बंद का असर
हापुड़ में नहीं दिखा बंद का असर
विज्ञापन


हापुड़। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद ईवीएम से निकली पर्चियों की गिनती न किए जाने, स्वर्णों को आर्थिक आधार पर दस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने जैसे मुद्दों को लेकर संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा घोषित बंद का असर हापुड़ में देखने को नहीं मिला। इस दौरान समिति के सदस्यों ने रैली निकालकर अपना विरोध जरूर दर्ज कराया।
जारी आंदोलन के निर्धारित कार्यक्रम के दौरान मंगलवार सुबह समिति के सदस्य दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। समिति की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार ईवीएम से निकली पर्चियों की गिनती नहीं की गई है। सरकार 13 प्वाइंट रोस्टर लागू करने जा रही है। आर्थिक आधार पर स्वर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है, समिति इसका विरोध करती है। समिति द्वारा छह मुद्दों पर भारत बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन मंगलवार को हापुड़ में इसका असर दिखाई नहीं दिया। इस दौरान समर्थकों ने रामलीला मैदान से रैली निकाली। रैली लज्जापुरी, चमरी, मोदीनगर रोड, दिल्ली रोड होते हुए वापस रामलीला मैदान में समाप्त हो गई। इस अवसर पर बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप मानकर, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार एडवोकेट, प्रो ओमपाल सिंह, गीता, मिथलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बिना मान्यता निकाला जुलूस, तीन दर्जन के खिलाफ मुकदमा
हापुड़। संविधान बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गयी रैली की अनुमति न होने पर पुलिस ने समिति के पदाधिकारियों सहित तीन दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि रैली की कोई अनुमति नहीं थी। इसके अलावा रैली के कारण मेरठ तिराहे पर रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed