{"_id":"5c251a3abdec22571875bab7","slug":"181545935418-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कार्यों में गतिशीलता लायें अधिकारी: मंडलायुक्त क्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कार्यों में गतिशीलता लायें अधिकारी: मंडलायुक्त क्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी : मंडलायुक्त
हापुड़। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राजस्व कार्यों में तेजी लाने और कार्यों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन एवं धौलाना तहसील भवन की तकनीकी सेल से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड बैठक के बाद मंडलायुक्त कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए राजस्व कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेेट का निरीक्षण किया। उन्होंने संग्रह अनुभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग तथा निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। शस्त्र अनुभाग में उन्होंने निरस्त किए गए शस्त्र लाइसेंस की समीक्षा की। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन कार्यालय में संक्षिप्त विशेष पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत प्राप्त फार्म के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जनपद के आइजीआरएस एवं ई-डिस्ट्रिक्ट योजना में निरंतर रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अधिकारियों के कार्यों की सराहना की।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि वर्तमान में तीन वर्ष पुराने वादों का जल्द से जल्द निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन, उप जिलाधिकारी सदर सत्यप्रकाश, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव, राममूर्ति त्रिपाठी, तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।