{"_id":"5be9c9e9bdec2269bf7d8007","slug":"181542048233-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के होंगे पुख्ता इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के होंगे पुख्ता इंतजाम
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के होंगे पुख्ता इंतजाम
हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम होंगे। प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिनमें वाइस रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था रहेगी। इस संबंध में डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित कर दिया है।
शासन यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को लेकर काफी गंभीर है। परीक्षा को पूर्णत नकल विहीन संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। इसी उद्देश्य से इस बार की बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष में दो सीसीटीवी कैमरे रहेंगे।
अभी तक प्रत्येक कमरे में सिर्फ एक ही कैमरे की व्यवस्था थी। लेकिन इस बार दो सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही वाइस रिकॉर्डर भी लगाने का निर्णय लिया गया है। शासन के निर्देश पर डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में दिशा निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार का कहना है कि इस बार परीक्षा केंद्रों में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे वाइस रिकॉर्डर से लैस होंगे, एक कैमरा कक्ष में आगे और एक पीछे की तरफ लगेगा। तैयारियां शुरू की जा रही हैं।