{"_id":"5b1c19f94f1c1b694d8b5980","slug":"181528568313-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पार कर रहे बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पार कर रहे बीडीसी सदस्य की हादसे में मौत
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बीडीसी सदस्य की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे पार कर रहे बीडीसी सदस्य को वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अज्ञात वाहन चालक की सुरागसी में जुट गई है।
खुड़लिया के बलराज सिंह (42) क्षेत्र पंचायत सदस्य थे, जो शुक्रवार रात सिंभावली में शुगर मिल के केनयार्ड के सामने दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार में जा रहा अज्ञात वाहन उन्हें पीछे टक्कर मारकर भाग निकला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल बलराज सिंह को नजदीक के अस्पताल ले आई, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेब में मिले मोबाइल से पुलिस ने जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया। उसके बाद रोते बिलखते परिजनों समेत सैकड़ों ग्रामीण कुछ ही देर में निजी अस्पताल पहुंच गए, जिनकी मौजूदगी में पुलिस ने बलराज सिंह का शव सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इंस्पेक्टर दिनेश यादव ने बताया कि मृतक के भाई जसवीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात वाहन समेत उसके चालक की सुरागसी कराई जा रही है।