फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   किसानों की समस्या पर भाकियू का हल्ला बोल

किसानों की समस्या पर भाकियू का हल्ला बोल

Tue, 27 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्या पर भाकियू का हल्ला बोल
किसानों की समस्या पर भाकियू का हल्ला बोल
विज्ञापन


हापुड़। एनजीटी की ओर से ट्रैक्टर सहित दस साल पुराने डीजल वाहनों पर रोक के फरमान के खिलाफ भाकियू ने मंगलवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। इसमें बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने डीएम को चाबियां और ज्ञापन सौंपा। डीएम ने किसानों को ट्रैक्टरों की चाबियां वापस करते हुए उनकी मांग को उच्च स्तर पर पहुंचाने का आश्वासन दिया।
एनजीटी ने दस साल पुराने डीजल वाहन चलाने पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है जिसमें ट्रैक्टर भी शामिल है। इस फरमान के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता ट्रैक्टरों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव सतवीर सिंह ने कहा कि किसान पहले से ही उपेक्षित हैं। ऐसे में प्रतिवर्ष चार से छह प्रतिशत किसान खेती छोड़कर मजदूर बन रहे हैं। ऐसे में एनजीटी द्वारा एनसीआर क्षेत्र में 10 वर्ष के डीजल इंजन पर रोक लगाने का फरमान जारी किया है, जिसमें ट्रैक्टर भी शामिल हैं। इससे समस्या और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस फरमान से गरीब किसानों को बड़ी परेशानी होने वाली है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांग है कि इस आदेश से किसानों को प्रभावित करने वाले वाहनों को दूर रखा जाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल आर्य ने कहा कि गेहूं की उत्पादन लागत को देखते हुए मध्य प्रदेश की तर्ज पर किसानों को दो सौ रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए एवं शत प्रतिशत खरीद सुनिश्चित की जाए।
जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री ने कहा कि किसान बिजली की बढ़ी दरों से परेशान हैं। इसलिए इसे वापस लिया जाए। मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि इस बार किसानों की पर्ची समय से न मिलने के कारण किसानों की गेहूं की बुआई तक नहीं हुई है। उन्होंने गांवों में आवारा पशुओं की समस्या भी पुरजोर तरीके से उठाई। जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इससे पहले सैकड़ों लोग ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में जमा हो गए। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय को चाबियां और विभिन्न समस्याओं के लिए ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव दरामपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नीरज तोमर, मंडल कार्यकारिणी सदस्य शब्बू चौधरी, मोनू भटेल, यशवीर सिंह, जिला महासचिव नितिन बाना, जिला उपाध्यक्ष युवा अमित त्यागी, राम कुमार, इंद्रपाल खेड़ा, सुरेंद्र सिंह, सुरेश चौहान, सुरेंद्र, हरेंद्र प्रधान, बबली त्यागी, कविता त्यागी, शाकिर अली, शोभाराम, अयूब प्रधान, बबलू लुहारी, संदीप शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed