फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   डीएम के आवास निर्माण को शासन से नहीं मिला पैसा

डीएम के आवास निर्माण को शासन से नहीं मिला पैसा

Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
डीएम के आवास निर्माण को शासन से नहीं मिला पैसा
डीएम के आवास निर्माण को शासन से नहीं मिला पैसा
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना आनंद विहार में डीएम निवास के लिए आरक्षित भूखंड की करीब 9 करोड़ रुपये का भुगतान कर रजिस्ट्री हो चुकी है। मगर, शासन से निर्माण कराने को बजट नहीं मिला। परिणामस्वरूप फरियादियों को इधर से उधर जाने में काफी परेशानी होती है ।
हापुड़ 28 सितंबर वर्ष 2011 को नया जिला घोषित किया गया था। तब से आज तक यहां जितने भी जिलाधिकारी तैनात रहे, उन्हें मंडी परिषद के डाक बंगले में रहना पड़ा है। यहां प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनात रहे आर के सिंह के कार्यकाल में जिलाधिकारी, एसपी समेत पांच अफसरों के निवास बनाने के लिए आनंद विहार में 25 हजार वर्ग मीटर भूमि आरक्षित कर दी गई थी। इसमें से जिलाधिकारी आवास के लिए 5 हजार वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए मार्च 2017 में 8.78 करोड़ रुपये स्वीकृत होकर आए थे। मगर, अभी तक डीएम आवास का निर्माण शुरू तक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश का कहना है कि शासन से डीएम आवास की जमीन के लिए मिले 8.78 रुपये मिले थे। हालांकि करीब 9 करोड़ रुपये का भुगतान प्राधिकरण को किए जाने के बाद मई 2017 में उक्त जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है जो लोहिया पार्क के पास कार्नर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि वहां आवास निर्माण के लिए शासन से बजट मांगा गया था, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला। जैसे ही बजट स्वीकृत होगा, निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पत्राचार जारी है।

उल्लेखनीय है कि वहां से कुछ ही दूरी पर अब नई कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया है। वहां से उनका निवास लगभग 6 किलोमीटर पड़ता है। कई बार कलेक्ट्रेट जाने पर फरियादियों को पता चलता है कि जिलाधिकारी अपने निवास पर बने कैंप कार्यालय में बैठे हैं। इस तरह इधर से उधर जाने में फरियादियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed