{"_id":"5bdde7cbbdec22697a0f4315","slug":"171541269451-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजाना के लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजाना के लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड मिले
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजाना के लाभार्थियों को गोल्ड कार्ड मिले
गढ़मुक्तेश्वर। विधायक ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को योजना के कार्ड सौंपे। इसके तहत लाभार्थियों को कैंसर समेत विभिन्न बीमारियों का उपचार नि:शुल्क मिलेगा।
क्षेत्रीय विधायक डॉ. कमल सिंह मलिक ने शनिवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों को गोल्ड कार्डों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों और उसके परिवार को कैंसर सहित 1350 बीमारियों का पांच लाख रुपये तक उपचार प्रति वर्ष सरकार द्वारा नि:शुल्क मिलेगा। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को अस्पताल में आयुष्मान मित्र तैनात मिलेंगे। जो पात्र सूची में नाम देखकर गोल्डन कार्ड तैयार करेगा, जिससे लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकें। कार्ड के जरिए लाभार्थी देश के किसी भी सरकारी एवं प्राइवेट अनुबंधित अस्पतालों में भर्ती होकर पांच लाख रुपये तक का उपचार नि:शुल्क करा सकेंगे। मौके पर राजदीप सहरावत, आदेश सिंह, रोहताश सिंह, ऋषिपाल, राजेश कुमार समेत दर्जनों लाभार्थी मौजूद रहे।