{"_id":"5aaead834f1c1b01768b5ffb","slug":"171521397123-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल युवक को देखकर वृद्धा को हार्ट अटैक हुआ, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल युवक को देखकर वृद्धा को हार्ट अटैक हुआ, मौत
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल युवक को देख वृद्धा को हुआ हार्ट अटैक, मौत
गढ़मुक्तेश्वर। गांव गंदू नंगला में शनिवार देर शाम बाइक फिसलने से घायल युवक को देखकर वृद्धा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव गंदू नंगला निवासी सुरेश शर्मा की 82 वर्षीय माता चंद्रवती शनिवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी होकर गांव की ही एक महिला से बात कर रही थी। इसी बीच गांव का ही रहने वाला गुड्डन बाइक से वहां पहुंचा जो सामने से आ रही भैंसा बुग्गी को बचाने के चक्कर में बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक फिसल गई और गुड्डन घायल हो गया। उसे घायल देखकर चंद्रवती की तबीयत अचानक खराब हो गई और वह सड़क पर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही परिजनों ने वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेश शर्मा ने बताया कि उनकी माता का कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था, तभी से दुर्घटना को देखकर उनका दिल घबरा जाता था। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।