फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बैंक कर्मी की मौत हुई

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बैंक कर्मी की मौत हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बैंक कर्मी की मौत हुई
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बैंक कर्मी की मौत हुई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ स्याना रोड पर ड्यूटी से घर लौट रहे बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गढ़ के मोहल्ला अहाता बस्तीराम में रहने वाले कैलाश चंद 42 साल जनपद गौतमबुद्ध नगर के कस्बा जेवर की सर्व यूपी ग्रामीण कृषि बैंक शाखा में क्लर्क पद पर कार्यरत थे, जो ड्यूटी पर अपने घर से आते जाते थे। शनिवार को ड्यूटी करने के बाद कैलाश चंद घर को लौट रहे थे, तो रात में करीब साढ़े आठ बजे गढ़ स्याना रोड पर वेदांत कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल बैंक कर्मी को स्थानीय नर्सिंग होम में ले आई, जहां परीक्षण के दौरान हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने कैलाश चंद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मेरठ के अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उनकी रास्ते में मौत हो गई। चार बच्चों के पिता कैलाश चंद की सड़क हादसे में मौत होने की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर आरके राठी ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed